HERBAL GARDEN

Sardar Patel Institute of Ayurvedic Medical Sciences & Research Centre, Lucknow

अजमोदा

Classification

चरक- शूलप्रशमन, दीपनीय
सुश्रुत- पिप्पल्यादि
भावप्रकाश-

Synoyms

अजमोदा - इसके बीज में अज (बकरे) जैसे महक आती है।
खराश्वा –गधे के समान गंध होने से
अजमोदा - उग्र गंध होने के कारण इसे अजमोदा कहते हैं
लोचमस्तका - मस्तक के समान फल के ऊपर लगे होने से

Habit

इसका क्षुप 1-3 ft मी तक ऊँचा होता है।

Habitat

यह उत्तर पश्चिमी हिमालय व पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पन्न होता है तथा उत्तर प्रदेश व पंजाब में इसकी खेती भी की जाती है।

Morphology

  • Stem/Bark - पर्णवृन्त लम्बे एवं काण्ड संधियों से युक्त होते हैं।
  • Leaves- पत्र अनेक भागों में विभक्त होते हैं तथा इसके अंतिम खंड रेखाकार या भालाकार होते हैं।
  • Flowers- पुष्प छोटे श्वेत या हरिताभ, छत्रकों में लगते हैं।
  • Fruits (फल) - फल पीताभ, अंडाकार, यवानी से बड़ा, 1.5 मि. मी. लम्बा, 1-1.5 मि.मी. चौड़ा, 0.5 मि.मी. मोटा तथा प्रत्येक अर्थ खंड पर 5 गहरी धारियों से युक्त होता है।
  • Seeds-

Chemical Composition

इसके बीज में coumarins (bergaptene, 7-methoxy-6-methyl coumarin, umbelliferone) Beta-sitosterol, बीज तेल में - limonene, alpha-terpinene, d-linalool, dl-terpineol ke dl-piperitone पाया जाता है।

Guna-Karma

Rasa- तिक्त, कटु
Guna- लघु, रूक्ष, तीक्ष्ण
Virya- उष्ण
Vipaka- कटु
Karma-
Doshakarma- कफवात शामक

Medicinal uses

छर्दि, अग्निमांद्य, उदरशूल, आध्मान, कृमि, हृदौर्बल्य, बस्तिशूल, मूत्राघात, कष्टार्त्तव, क्लैब्य

Useful Part

बीज

Doses

बीज चूर्ण (1-3 gm)

Important Formulation

अजमोदादि चूर्ण
अजमोदादि वटक

Hindi Name​

अजमोद

English Name

Celery fruit, Apii fructus

Botanical Name

Apium graveolens Linn

Family

Apiaceae